{"_id":"6a7c6f012d157c8f63013b21","slug":"possibility-of-rain-in-delhi-on-independence-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150379-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अगस्त के शुरुआती 11 दिनों में अच्छी बारिश के बाद अब अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अगस्त को सुबह से दोपहर और फिर दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
15 अगस्त को सुबह हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही दोपहर से शाम के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है। 16, 17 और 18 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री व न्यूनतम 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
हालांकि, बुधवार को दिनभर तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 26.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि आर्द्रता 80 से 100 फीसदी रही।