{"_id":"6a81c240d2ec954b86001b5c","slug":"preparations-underway-to-install-video-surveillance-systems-at-20-railway-stations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150854-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 20 रेलवे स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 20 रेलवे स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वीडियो निगरानी सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए जरूरी उपकरणों की खरीद को लेकर भी निविदा जारी कर दी गई है। उत्तर रेलवे के अनुसार, संबंधित कार्य को पूरा करने की अवधि छह महीने रखी गई है। इसके तहत वीडियो निगरानी सिस्टम के संचालन के लिए आवश्यक विद्युत ढांचा तैयार किया जाएगा। इसमें करीब 980 मीटर पीवीसी कंड्यूट पाइप, अलग-अलग क्षमता के विद्युत केबल, आरसीबीओ, एलटी वितरण बोर्ड और अन्य विद्युत सामग्री की आपूर्ति शामिल है। यह काम दिल्ली के अलावा मेरठ कैंट, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम समेत अन्य 20 रेलवे स्टेशन पर किया जाना प्रस्तावित हैं। ब्यूरो
विज्ञापन