सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against Transgender Bill at Jantar Mantar demand raised for government to withdraw it

Transgender Bill 2026: ट्रांसजेंडर विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन, सरकार से वापस लेने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह विधेयक उनके अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें सीमित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित बदलाव ट्रांसजेंडर समुदाय के मौलिक अधिकारों के खिलाफ हैं। 

Protest against Transgender Bill at Jantar Mantar demand raised for government to withdraw it
ट्रांसजेंडर समुदाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जंतर मंतर पर ट्रांसजेंडर समुदाय और अधिकार कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और जेएनयू छात्र संगठन समेत कई छात्र संगठनों ने भाग लिया और एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई। 

Trending Videos

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह विधेयक उनके अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें सीमित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित बदलाव ट्रांसजेंडर समुदाय के मौलिक अधिकारों के खिलाफ हैं। प्रदर्शन में शामिल रोजी ने बताया कि ट्रांसजेंडर समाज पहले से ही सामाजिक और शैक्षणिक रूप से हाशिए पर हैं। ऐसे में यह विधेयक उन्हें सुरक्षा देने के बजाय भय का माहौल पैदा कर रहा है, इसलिए सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदर्शनकारी प्रिया ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए बताया कि नई परिभाषा तय करने के नाम पर उनके अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इस विधेयक का सबसे अधिक नकारात्मक असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ट्रांसजेंडर लोगों पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी कानूनों में ट्रांसजेंडर समुदाय को स्पष्ट रूप से मान्यता दी जाए और उनकी पहचान, गरिमा और मौलिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed