सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protests against the Transgender Persons Amendment Bill

Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय ने की विधेयक को वापस लेने की अपील
Trending Videos


नई दिल्ली । ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर समुदाय और अधिकार कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव ट्रांसजेंडर समुदाय के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। प्रदर्शनकारी रीना ने बताया कि ट्रांसजेंडर समाज पहले से ही सामाजिक और शैक्षणिक रूप से हाशिए पर है। ऐसे में यह विधेयक उन्हें सुरक्षा देने के बजाय उनमें डर का माहौल पैदा कर रहा है, इसलिए सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।
वहीं, प्रदर्शनकारी राहुल ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई परिभाषा तय करने के नाम पर उनके अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि इस विधेयक का सबसे अधिक नकारात्मक असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ट्रांसजेंडर लोगों पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी कानूनों में ट्रांसजेंडर समुदाय को स्पष्ट रूप से मान्यता दी जाए और उनकी पहचान, गरिमा तथा मौलिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed