फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Quagmire of cow dung at Ghazipur Dairy Farm

Delhi NCR News: गाजीपुर डेयरी फार्म में गोबर का दलदल, राहगीर बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
-फिसलकर गिर रहे दोपहिया वाहन चालक, सड़कों पर घूमते मवेशियों से जाम
विज्ञापन



राजकुमार शर्मा
पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर डेयरी फार्म में गंदगी और गोबर के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूरे इलाके की गलियों में गोबर जमा है, लेकिन गली नंबर 6 के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सड़क पर गोबर जमा होने से रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोबर के कारण फिसलन बढ़ गई है और आए दिन दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिर जाते हैं। इससे लोगों को चोट लगने के साथ उनके कपड़े और वाहन भी गंदे हो जाते हैं। गोबर से उठने वाली बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



कई डेयरी संचालक सुबह मवेशियों का दूध निकालने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते हैं। ये मवेशी दिनभर गलियों और मुख्य सड़क पर घूमते रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है। शाम को इन्हें दोबारा पकड़कर बांध लिया जाता है। वहीं, डेयरी में जमा गोबर के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ रही है। कुछ जगहों पर मोटर और पाइप के जरिए गोबर को सड़क और गलियों में बहा दिया जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ जमा होने के साथ बदबू फैलती है। कुछ डेयरी संचालक मवेशियों को पौष्टिक चारे के बजाय होटलों और फैक्ट्रियों से आने वाली बची हुई रोटियां खिलाते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम का कार्यालय भी डेयरी फार्म के पास ही स्थित है, इसके बावजूद इलाके में सफाई और गोबर के निस्तारण की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पहले से ही कूड़े के पहाड़ की वजह से यहां बदबू और बिमारियां लगी रहती हैं वहीं सड़कों पर फैली गंदगी से बीमारियां फैलने की आशंका है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी फार्म में एक स्टोर पर काम करने वाले रविंद्र का कहना है कि इस समस्या के लिए लोगों और प्रशासन, दोनों को जिम्मेदारी समझनी होगी। लोग यह नहीं सोच रहे कि उनकी लापरवाही से कितनी गंदगी फैल रही है, वहीं प्रशासन भी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है।

दुकानदार चंदन का कहना है कि सड़क पर गोबर जमा होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है। प्रशासन को नियमित सफाई करानी चाहिए और गोबर को सड़क पर बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article