फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Subhash Nagar School emerges as champion of the DDA Hockey Cup, defeating Manav Sthali 3-0

Delhi NCR News: डीडीए हॉकी कप में सुभाष नगर स्कूल बना चैंपियन, मानव स्थली को 3-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Subhash Nagar School emerges as champion of the DDA Hockey Cup, defeating Manav Sthali 3-0
सुभाष नगर स्कूल ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल में मानव स्थली को 3-0 से हराकर डीड
उपराज्यपाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को दी ट्रॉफी, 11 टीमों के 220 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित डीडीए स्पोर्ट्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सुभाष नगर स्कूल ने खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सुभाष नगर स्कूल ने मानव स्थली को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
डीडीए की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर की 11 टीमों ने हिस्सा लिया। आठ से 18 अक्तूबर तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों समेत करीब 220 लोगों ने भाग लिया। इसमें लीग और नॉकआउट प्रारूप के तहत कुल 20 मुकाबले खेले गए। इनमें 12 लीग मैच, चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए एक मुकाबला और फाइनल शामिल था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता बनी सुभाष नगर स्कूल की टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, उपविजेता मानव स्थली को 21 हजार रुपये मिले। ओटीएचएल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर : डीडीए ने यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित की। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उन्हें प्रतिस्पर्धा का अवसर देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के साथ-साथ मैच खेलने का अनुभव हासिल करने का अवसर मिला।

सुभाष नगर स्कूल ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल में मानव स्थली को 3-0 से हराकर डीड

सुभाष नगर स्कूल ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल में मानव स्थली को 3-0 से हराकर डीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article