Rain in Delhi NCR: दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत
राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। नोएडा शहर में झमाझम बारिश हो रही है।
विस्तार
राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। नोएडा शहर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। नोएडा के सेक्टर 31, 39, 51, 125, 126 समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
#WATCH | Heavy rain lashes parts of Delhi NCR; visuals from Noida's Sector 39 area pic.twitter.com/JkAfhCNMNn
— ANI (@ANI) August 19, 2025
22 अगस्त को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को बारिश और तूफान के आसार है।