{"_id":"6a85b306ca9b0821380a015f","slug":"rangrasiya-festival-adorned-with-the-expressions-and-gestures-of-odissi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151342-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ओडिसी की भाव-भंगिमाओं से सजा रंगरसिया महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ओडिसी की भाव-भंगिमाओं से सजा रंगरसिया महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित रंगरसिया महोत्सव 2026 की शाम ओडिसी की लय, सौंदर्य और भावाभिव्यक्ति के नाम रही। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति व भाषाएं विभाग के अंतर्गत मैथिली-भोजपुरी अकादमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सूत्रधार विजयलक्ष्मी उपाध्याय थीं।
वैभव कुमार व उनके दल (इरिना, साक्षी, रश्मि, जगवी व रीत) ने ओडिसी की भावपूर्ण व लयात्मक प्रस्तुति दी। सधी हुई मुद्राओं, तालबद्ध पदसंचालन व भावाभिव्यक्ति ने मंच पर ओडिसी की विशिष्ट सौंदर्य-परंपरा को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम की गरिमा तब और बढ़ गई, जब पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कथक गुरु कमलिनी अस्थाना व नलिनी अस्थाना उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ कलाकारों को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। दर्शकों ने प्रस्तुति की सराहना में खड़े होकर तालियों से सत्कार किया। महोत्सव ने भारतीय नृत्य परंपराओं की विविधता व जीवंत विरासत को सुंदर स्वरूप में प्रस्तुत किया। संवाद