फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape accused arrested in Pune after eight years

Delhi NCR News: आठ साल बाद पुणे से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
-जनवरी 2018 में आरोपी ने आनंद पर्वत इलाके में 16 साल की किशोरी को अगवा कर किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने आठ साल से फरार दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी को 6 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे से दबोचा गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रूपगढ़, बस्ती, यूपी निवासी सागर उर्फ सुमित (32) के रूप में हुई है।
गिरफ्तार करने के बाद सागर को पुणे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया गया। दिल्ली की अदालत में पेश करने के बाद सागर को जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 2018 में दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने किशोरी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि एक फरवरी 2018 को एक महिला ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत आनंद पर्वत थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी 24 जनवरी 2018 से गायब है। इस बीच 24 फरवरी को पीड़िता को बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा भी जोड़ ली गई। कुछ समय बाद किशोरी दोबारा गायब हो गई। उसके बाद 9 सितंबर 2020 को वह दोबारा मिली। किशोरी ने बताया कि उसने आरोपी सागर से शादी कर ली है और उसके एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच टीबी से ग्रस्त होने के बाद 2023 में किशोरी बेटी के साथ माता-पिता के पास वापस लौट गई। 2024 में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed