फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Risk of dengue and malaria rises in Delhi after rain

Delhi NCR News: बारिश के बाद दिल्ली में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर बोले, साफ पानी पिएं, स्वयं दवा न लें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में बारिश के मौसम के बीच जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सरकारी अस्पतालों में बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दस्त, उल्टी और टाइफाइड जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।
जलभराव से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दूषित पानी व अस्वच्छ भोजन से दस्त, उल्टी, टाइफाइड व अन्य जलजनित संक्रमण के मामले भी बढ़ते हैं।
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि बरसात में लोग अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें, साफ पानी पिएं और बुखार, दस्त या लगातार उल्टी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर जांच व उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed