{"_id":"6a635b73df4301372a075009","slug":"du-second-seat-allocation-for-undergraduate-programs-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147312-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरा सीट आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरा सीट आवंटन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आवंटित सीट को 25 से 26 जुलाई मध्यरात्रि तक स्वीकार किया जा सकेगा
-दूसरा सीट आवंटन होने पर नाम वापस ले सकेंगे छात्र, पहली सीट खाली होगी
-छात्रों के लिए दाखिले के अवसर बढ़ सकते हैं
-पहली सूची में 48,153 ने अपग्रेड के विकल्प का चयन किया है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दूसरा सीट आवंटन शनिवार (25 जुलाई) दोपहर 12 बजे किया जाएगा। छात्र 25 जुलाई को अपने डैशबोर्ड पर आवंटित सीट को देख सकेंगे। इस सीट आवंटन के आधार पर छात्रों को 25 जुलाई से 26 जुलाई मध्यरात्रि तक सीट को स्वीकार करना होगा। प्रशासन की सलाह है कि छात्र अपनी आवंटित सीट को स्वीकार जरूर करें। सीट स्वीकार करना जरूरी है अन्यथा वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। 25 जुलाई से 27 जुलाई मध्यरात्रि तक कॉलेज दाखिले का सत्यापन कर उसे मंजूरी प्रदान करेंगे। छात्रों को 28 जुलाई मध्यरात्रि तक फीस भुगतान करने का अवसर मिलेगा।
वहीं, जिन छात्रों को पहले सीट आवंटन के दौरान सीट आवंटित नहीं हुई है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल दूसरे राउंड में नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। किसी छात्र के नाम वापस लेने के कारण अन्य छात्रों के लिए दाखिले के अवसर बढ़ जाएंगे। वहीं पहले सीट आवंटन में करीब 48, 153 छात्रों ने ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। सीट अपग्रेड होने पर भी छात्रों को अपनी पहली सीट को छोडऩा होगा। इससे किसी दूसरे छात्रों के दाखिले का अवसर मिल सकता है। दूसरा राउंड संपन्न होन के बाद डीयू सीटों की समीक्षा करेगा। उसके बाद ही दाखिले के लिए अगला राउंड को शुरू हाेगा। इसके साथ ही मिड एंट्री की सुविधा भी दी जाएगी।
मालूम हो कि डीयू में पहले राउंड के तहत 93, 033 सीट आवंटित की गई। जिसमें से 63, 756 ने दाखिले पक्के किए। जबकि 15, 265 ने अपनी सीट को फ्रीज किया और 48, 153 ने सीट को अपग्रेड किया है। ऐसे में शनिवार से आवंटित सीट को स्वीकार करने की जो प्रक्रिया शुरू होगी उसके तहत ज्यादा अवसर अपग्रेड वालों को ही मिलेंगे।