{"_id":"6a34067c506ddac20c07fd0e","slug":"rml-hospital-advises-beware-of-fraud-promising-direct-admission-to-mbbs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141519-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल की सलाह, एमबीबीएस में सीधे दाखिले के नाम पर ठगी से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल की सलाह, एमबीबीएस में सीधे दाखिले के नाम पर ठगी से बचें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने एमबीबीएस में प्रवेश को लेकर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अस्पताल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कुछ लोग और एजेंसियां फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से एमबीबीएस में सीधे दाखिला दिलाने का झांसा दे रही हैं। उन्होंने ऐसे दावों पर भरोसा न करने की अपील की है। डिप्टी रजिस्ट्रार करुणेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि एबीवीआईएमएस और आरएमएल अस्पताल में एमबीबीएस प्रवेश केवल गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही होगा। प्रवेश के लिए पात्रता, प्रवेश परीक्षा, मेरिट सूची और काउंसलिंग प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को एमबीबीएस में गारंटी के साथ दाखिला दिलाने का अधिकार नहीं दिया गया है। छात्रों और अभिभावकों से कहा गया है कि वे किसी भी दलाल या एजेंट के बहकावे में न आएं और प्रवेश संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और एमसीसी के माध्यम से ही प्राप्त करें।