फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbers yield to 58-year-old businessman's courage; miscreants behind bars within four hours.

Delhi NCR News: 58 साल के कारोबारी की हिम्मत के आगे झुके लुटेरे, चार घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
-सीसीटीवी कैमरे की मदद से चार घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़े दो घोषित समेत 3 बदमाश
विज्ञापन

-बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 15 सौ रुपये और खरीदारी की पर्ची बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नबी करीम इलाके में खरीदारी करने आए 58 साल के कारोबारी तैयब अली से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। कारोबारी ने बदमाशों का जमकर मुकाबला किया और हाथापाई में हजारों रुपये सड़क पर गिर गए। अपने को घिरता देख बदमाश ढाई हजार रुपये लूटकर भाग गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए वारदात के चार घंटे भीतर ही दो घोषित बदमाश समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 15 सौ रुपये और खरीदारी की पर्ची बरामद की। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब छह बजे नबी करीम थाने में लूट की जानकारी मिली। पुलिस टीम नीम वाला चौक पहुंची। वहां कारोबारी तैयब अली और उनका बेटे मिले। कारोबारी ने बताया कि वह न्यू सीलमपुर से अपने कारोबार के लिए बैग बनाने का सामान खरीदने नबी करीम आए थे। वह घर से करीब 45-46 हजार रुपये लेकर आए थे। एक दुकान से 35 सौ रुपये का सामान खरीदा और बाकी रकम व खरीदारी की पर्ची अपनी पैंट की जेब में रख ली।


नीम वाला चौक के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश उनके जेब से पैसे निकालने लगे। विरोध पर बदमाशों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और साढ़े 42 हजार रुपये लेकर भागने लगे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान पैसे सड़क पर गिर गए। बदमाश ढाई हजार रुपये और खरीदारी की पर्ची लेकर भाग गए। पुलिस ने लूटपाट का केस किया। जांच में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और मुखबिरों के जरिए बदमाशों की पहचान कर ली। पुलिस ने नबी करीम और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश देकर सदर बाजार निवासी बादल (24), दिनेश (23) और नबी करीम निवासी संजू (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बादल और संजू नबी करीम थाने के घोषित बदमाश हैं। दोनों पर लूट, झपटमारी और चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article