पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery by making obscene video of young man in Gokulpuri area

लूटपाट की अजीबोगरीब वारदात: पता बताने के बहाने बस चालक को ले गए सुनसान जगह, कपड़े उतरवाए; अश्लील वीडियो बनाया

Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार (21), अनुराग उर्फ मच्छर (20) और 15 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। आरोपियों ने पीड़ित से करीब 20500 रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
Robbery by making obscene video of young man in Gokulpuri area
जबरन अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लूटपाट की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। पता बताने के बहाने कुछ लड़कों ने एक बस चालक को सुनसान जगह ले जाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पीड़ित के साथ लूटपाट की गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार (21), अनुराग उर्फ मच्छर (20) और 15 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। आरोपियों ने पीड़ित से करीब 20500 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल व बुलेट बाइक बरामद की है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 6 जून को गोकुलपुरी पुलिस को लूटपाट की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर पंकज राय (41) नामक एक बस चालक मिला। उसने बताया कि वह प्राइवेट बस चलाता है। वह लाल किला से रोहिणी जा रहा था।

विज्ञापन

पता न होने के कारण वह गलती से गोकुलपुरी पहुंच गया। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उसने कुछ लड़कों से रोहिणी जाने का पता पूछा। पता बताने के बहाने दो लड़के उसे ई-रिक्शा में बिठाकर लोनी गोल चक्कर ले गए। वहां बुलेट बाइक सवार एक अन्य युवक मिला। आरोपियों ने चाकू दिखाकर पीड़ित को जबरन बाइक पर बिठा लिया।

बाद में सुनसान जगह बाइक रोक दी। वहां दो और लड़के मिले। आरोपियों ने पीड़ित के जबरन कपड़े उतरवाए और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उसकी जेब से आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसके मोबाइल से 12500 रुपये और ट्रांसफर करवा लिए गए।

बाद में आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच छानबीन के दौरान पुलिस ने एक-एक कर तीन आरोपियों को सबोली, लोनी व दूसरे स्थान से दबोच लिया। इनके साथ दो अन्य युवक मौजूद थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed