फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery in Delhi: Business couple held hostage and robbed of ₹1 crore

दिल्ली में डकैती: कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर एक करोड़ की लूट, हेलमेट पहने हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात

Mon, 10 Aug 2026 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 03:14 AM IST
सार

विरोध पर बदमाशों ने दंपती को बुरी तरह पीटा। बाद में घर की अलमारी और तिजोरियों में रखे 10 लाख कैश, सोने और चांदी के जेवरात व मूर्तियां लेकर भाग गए।

विज्ञापन
Robbery in Delhi: Business couple held hostage and robbed of ₹1 crore
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने बुजुर्ग ऑटो पार्ट्स कारोबारी व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर एक करोड़ से अधिक की लूट को अंजाम दिया। विरोध पर बदमाशों ने दंपती को बुरी तरह पीटा। बाद में घर की अलमारी और तिजोरियों में रखे 10 लाख कैश, सोने और चांदी के जेवरात व मूर्तियां लेकर भाग गए। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक जांच दल को भी मौके पर बुलाया गया। 

विज्ञापन


पीड़ित तारेश बैसीवाला (74) के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का केस कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आशंका जता रही कि वारदात को किसी करीबी की सूचना पर अंजाम दिया गया है। पुलिस घर के नौकरों के अलावा तारेश के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के आने-जाने के रूट की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुिलस ने बताया कि तारेश बैसीवाला पत्नी अर्चना (70) के साथ रूप नगर स्थित बंगले में रहते हैं। तारेश का कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे वह वॉशरूम जाने के लिए उठे तो देखा कि पानी नहीं आ रहा था। मेन गेट खोलकर मोटर चलाने चले गए तो घात लगाए चार बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। दो बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे, जबकि दो अन्य के चेहरे ढके थे। बदमाश पिस्टल, चाकू और रॉड से लैस थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी-तिजोरी की चाबी देने से मना करने पर पीटा
बदमाशों ने तारेश पर पिस्टल तानते हुए अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। इन्कार करने पर मारपीट की। आरोपियों ने दंपती की पिटाई करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद रॉड की मदद से अलमारी और तिजोरी के ताले तोड़कर अंदर रखा माल लूट लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 


पांच किलाे की चांदी की मूर्तियां भी  ले गए...
बदमाशों ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपये, 20 सोने की चेन, 25 अंगूठियां, पांच सोने के सिक्के, एक सोने का नेकलेस सेट, करीब पांच किलो वजन की चांदी की मूर्तियां, एक हजार चांदी के सिक्के और अन्य सामान लूट लिया।  पुलिस ने बताया कि लूटे गए माल की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed