फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 37.50 lakh robbery on Burari flyover solved

Delhi: बुराड़ी फ्लाईओवर पर 37.50 लाख की लूट का पर्दाफाश, कंपनी के दो कर्मचारी निकले मास्टरमाइंड; तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
सार

जांच में पता चला कि लूट की साजिश किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि कैश ले जा रहे निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने साथी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों-अभिषेक (26) और योगेश (26) के साथ उनके साथी विपिन (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Rs 37.50 lakh robbery on Burari flyover solved
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजीराबाद इलाके में बुराड़ी फ्लाईओवर के पास 37.50 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि लूट की साजिश किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि कैश ले जा रहे निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने साथी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों-अभिषेक (26) और योगेश (26) के साथ उनके साथी विपिन (29) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 36.92 लाख रुपये, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि विज्ञापन क्षेत्र से जुड़ी एक निजी कंपनी के कर्मचारी मोहनदास, अभिषेक और योगेश चांदनी चौक से 45.50 लाख रुपये का कलेक्शन लेकर लौट रहे थे। मोहनदास और अभिषेक एक बाइक पर 37.50 लाख रुपये का बैग लेकर चल रहे थे, जबकि योगेश दूसरी बाइक पर आठ लाख रुपये लेकर पीछे था। बुराड़ी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहनदास और अभिषेक की बाइक को टक्कर मारकर 37.50 लाख रुपये वाला बैग लूट लिया। पीछा करने पर एक आरोपी पकड़ में आ गया, लेकिन बाद में जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास वह भाग निकला। इसके बाद तीनों कर्मचारियों ने पुलिस को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन


योगेश ने बताया बदमाश ने उसके कंधे पर काटा, जांच में चोट के निशान नहीं मिले
वजीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर स्पेशल स्टाफ को जांच में शामिल किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के साथ तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान योगेश ने दावा किया कि आरोपी ने उसके कंधे पर काटा और मोबाइल भी लूट लिया, लेकिन उसके शरीर पर काटने का कोई निशान नहीं मिला। वहीं तलाशी में उसका कथित लूटा गया मोबाइल उसकी बाइक की डिक्की से बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद पकड़े गए आरोपी को दोनों ने जानबूझकर छोड़ा था
सख्ती से पूछताछ करने पर अभिषेक और योगेश ने पूरी साजिश कबूल कर ली। दोनों ने बताया कि वे रोहिणी स्थित विपिन के कैफे पर आते-जाते थे, जहां उन्होंने कंपनी के कैश मूवमेंट की जानकारी साझा की। इसके बाद विपिन ने तीन अन्य युवकों को साथ लेकर लूट की योजना बनाई और चांदनी चौक से ही कर्मचारियों का पीछा शुरू कर दिया। वारदात के बाद पकड़े गए आरोपी को भी दोनों कर्मचारियों ने जानबूझकर फरार होने दिया ताकि साजिश उजागर न हो। पुलिस ने विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed