{"_id":"6a3144c36a2b66ef8108ba2f","slug":"safar-saarthi-portal-launched-at-aiims-official-vehicle-booking-to-become-easier-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141188-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में सफर सारथी पोर्टल लॉन्च, अब आसानी से होगी आधिकारिक वाहन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में सफर सारथी पोर्टल लॉन्च, अब आसानी से होगी आधिकारिक वाहन बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुराने ट्रांसपोर्ट बुकिंग सिस्टम को अपग्रेड कर सफर सारथी नाम से नया उन्नत पोर्टल लॉन्च किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आधिकारिक परिवहन सेवाओं की बुकिंग अब और भी आसान हो गई है। संस्थान ने अपने पुराने ट्रांसपोर्ट बुकिंग सिस्टम को अपग्रेड कर सफर सारथी नाम से नया उन्नत पोर्टल लॉन्च कर दिया है।
यह पोर्टल एम्स की इन-हाउस कंप्यूटर सुविधा टीम द्वारा पूरी तरह विकसित की गई है। इसका उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों और अन्य अधिकृत यूजर्स को आधिकारिक कामों के लिए वाहन बुकिंग की बेहतर, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल मोबाइल फोन पर आसानी से काम करता है और कहीं से भी इंटरनेट के जरिये बुकिंग संभव है। साथ ही, बुकिंग अनुरोध को ट्रैक किया जा सकता है। वहीं, हर स्टेप पर ईमेल से रसीद और अपडेट मिलेगा।
समय की बचत और प्रक्रिया की पारदर्शिता में होगी बढ़ोतरी
नया पोर्टल सुरक्षा के लिए साहस पोर्टल के साथ पूरी तरह एकीकृत है। एम्स प्रशासन ने सभी फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों और अधिकृत यूजर्स से अपील की है कि वे आधिकारिक परिवहन बुकिंग के लिए अब इस नए सफर सारथी पोर्टल यूआरएल https://appointment.aiims.edu/safar-sarth का उपयोग करें। इस नई व्यवस्था से समय की काफी बचत होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो जाएगी।