{"_id":"69ce66609f4a233b5b0482bd","slug":"samadhan-camp-is-the-best-platform-for-solving-the-problems-of-the-common-man-deputy-commissioner-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-122984-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का बेहतरीन मंच : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का बेहतरीन मंच : उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करते हैं। बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त ने जन शिकायतों की सुनवाई की। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने उपमंडल हथीन से आई एक बुजुर्ग महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही एसडीएम हथीन को फोन कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को राहत प्रदान करना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय गंभीरता से जांच कर यथासंभव उसी दिन समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने, संबंधित कर्मचारियों को साथ लाने और शिविर में ही अधिकतम मामलों का निपटान करने के निर्देश दिए। शिविर में वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, परिवार पहचान पत्र और आय संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सुनी गईं। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos