{"_id":"5e05a94c8ebc3e881a475b70","slug":"sandeep-dikshit-attack-on-up-police-over-caa-and-nrc-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का विवादित बयान, कहा- आधे से ज्यादा पुलिस भ्रष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का विवादित बयान, कहा- आधे से ज्यादा पुलिस भ्रष्ट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Dikshit
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने नागरिकता संशोधन कानून पर हुए बवाल को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस आधे से ज्यादा तो भ्रष्ट है। वो अपना भ्रष्टाचार कैसे मिटाए? उन्होंने यह सभी बातें मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम परिवार के घर में हुई तोड़फोड़ पर कही हैं।
संदीप दीक्षित ने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार मिटाने के बजाय राष्ट्रवादी नारा लगाती है। उन्होंने कहा कि तो सबसे पहले आप राष्ट्रवादी टाइप नारा लगा लो और दिखाओ कि हम ऐसा काम करते हैं जिससे सवाल ना पूछा जाए। जिनती भ्रष्ट संस्था उतनी ज्यादा वो राष्ट्रवाद की बात करेगी। उन्होंने कहा कि जब कोई पुलिस या फौज ऐसे नारे लगाए तो समझिए वो काली करतूत छिपा रही है।
बता दें कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके घर में तोड़फोड़ की और सामान भी उठाकर ले गए।
वहीं इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस इस इसपर राजनीति कर रही है। संदीप दीक्षित आधी पुलिस को भ्रष्ट बता रहे हैं। जबकि पुलिस 365 दिन काम करती है। कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए।
Trending Videos

S Dikshit:..Toh sabse pehle aap rashtravadi type ka nara lo, dikhao ki hum aisa kaam karte hain jisme sawal na poocha jaye.Jitni bhrasht sanstha utni zyada vo rashtravad ki baat karegi.Jab koi police/fauj aise naare lagaye, smjh lo koi na koi kaali kartoot vo chipa rahi hai. 2/2 https://t.co/fv6njcmxH6
— ANI (@ANI) December 27, 2019