सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sangat gathered in large numbers for Kar Seva at Bangla Sahib, participated enthusiastically in the lintel work.

Delhi NCR News: बंगला साहिब में कार सेवा में उमड़ी संगत, लेंटर कार्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेवा भाव के साथ हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरुद्वारा बंगला साहिब में रविवार को लेंटर डालने की कार सेवा के दौरान हजारों संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों की अगुवाई में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सेवा में हिस्सा लिया। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार सेवा बाबा बचन सिंह के आशीर्वाद तथा बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा सतनाम सिंह और बाबा रवि सिंह की अगुवाई में संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की संगत बड़ी संख्या में इसमें भाग लेकर सेवा और समर्पण का उदाहरण पेश कर रही है।
अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरु घर में कार सेवा करना सौभाग्य की बात है और यह अवसर हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि बाबा बचन सिंह के आशीर्वाद से कमेटी के कई विकास कार्य कार सेवा के माध्यम से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले चार वर्षों में मौजूदा कमेटी द्वारा कई परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि अन्य कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। संगतों के सहयोग से सभी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed