फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Semester examinations at DU will begin on December 4; over six lakh students will appear

Delhi NCR News: डीयू में 4 दिसंबर से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, छह लाख से अधिक छात्र बैठेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
-डीयू ने दिसंबर-जनवरी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की
विज्ञापन

-परीक्षा तिथियों में टकराव होने पर छात्रों के आग्रह पर फाइनल डेटशीट में किया जाएगा बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में छह लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इसके लिए डीयू ने संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा तिथियों में टकराव होने पर छात्रों के आग्रह पर फाइनल डेटशीट में बदलाव किया जाएगा। डीयू की ओर से पहले ही परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है।
डीयू ने दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए नियमित कॉलेजों के यूजी और पीजी छात्रों को 15 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। इसके बाद उन्हें लेट फीस के साथ 22 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म का मौका मिलेगा। यूजी स्तर के जुलाई में हुए दाखिले के तहत पहली बार पहले सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में बैठेंगे। इनके साथ ही तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुधारात्मक, एसेंशियल रिपीटर्स (ईआर) और पूर्व छात्रों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। नियमित कॉलेजों के अलावा नॉन-कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों की परीक्षाएं भी दिसंबर से शुरू होंगी। एसओएल के यूजी और पीजी कोर्सों की परीक्षाएं फरवरी तक चलने की संभावना है। डीयू अधिकारी के अनुसार अभी यूजी स्तर के छात्रों के लिए संभावित डेटशीट जारी की गई है। यदि छात्र बताते हैं कि उनकी परीक्षा तिथियां किसी अन्य विषय की परीक्षा से टकरा रही है। तब छात्रों के आग्रह पर उनमें बदलाव कर फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी। वहीं पीजी कोर्सेज के लिए फाइनल डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed