{"_id":"69de41572424391c3e0be020","slug":"sgfi-tournament-starts-tomorrow-delhi-to-host-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-132262-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसजीएफआई टूर्नामेंट कल से, दिल्ली करेगी मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसजीएफआई टूर्नामेंट कल से, दिल्ली करेगी मेजबानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तहत राष्ट्रीय स्तर के स्कूल खेलों का आयोजन 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। शिक्षा निदेशालय के खेल अधिकारी एस सुनील ने बताया कि प्रतियोगिताएं 16 अप्रैल से शुरू होकर अलग-अलग खेलों के अनुसार 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेंगी। टूर्नामेंट में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, स्क्वैश और कलारीपयट्टू जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आयोजकों का कहना है कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। बड़ी संख्या में खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहने की उम्मीद है।
Trending Videos