{"_id":"69de4270b817b0b444007bd3","slug":"shastri-club-beat-hindustan-fc-2-1-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132276-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शास्त्री क्लब ने हिंदुस्तान एफसी को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शास्त्री क्लब ने हिंदुस्तान एफसी को 2-1 से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली फुटबॉल प्रीमियर लीग के मुकाबले में शास्त्री फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया। शास्त्री फुटबॉल क्लब की ओर से विवेक गुरंग ने 15वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद गोलकीपर देबासिश घोषाल ने बेहतरीन बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बनाए रखा। हिंदुस्तान एफसी ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। टीम की ओर से बिजॉय मोकतान और लालबोइलन किलोंग ने आक्रमण में अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार दबाव बनाया। हालांकि, मैच के 75वें मिनट में लैशराम रोशन सिंह ने शानदार गोल कर शास्त्री क्लब को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद एफसी ने बराबरी के लिए प्रयास किए, लेकिन शास्त्री क्लब की मजबूत डिफेंस लाइन के सामने उनकी एक न चली।
Trending Videos