{"_id":"69ce82fa26d9620e5d0c26e3","slug":"sikkim-arts-and-literature-festival-schedule-announced-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130547-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सिक्किम आर्ट्स एंड लिटरेचर फेस्टिवल कार्यक्रम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सिक्किम आर्ट्स एंड लिटरेचर फेस्टिवल कार्यक्रम की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली। सिक्किम आर्ट्स एंड लिटरेचर फेस्टिवल 2026 ने राजधानी स्थित सिक्किम हाउस में अपने दूसरे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की है, जो सिक्किम में आयोजित होगी। यह फेस्टिवल मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) की पहल है, जिसे शिक्षा विभाग, सिक्किम सरकार के स्टूडेंट्स वेलफेेयर बोर्ड की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है। इसका निर्माण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजक टीमवर्क आर्ट्स की ओर से हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का फेस्टिवल देश और दुनिया भर के प्रमुख लेखकों, विचारकों और कलाकारों को एक साथ लाएगा, जहां दर्शकों को विविध विचारों, कहानियों और दृष्टिकोणों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
प्रमुख वक्ताओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका मामांग दाई, लेखिका और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-संस्थापक व सह-निदेशक नमिता गोखले, कवि और सांस्कृतिक स्वर शंकर देव ढकाल, प्रख्यात कवि और आलोचक रंजीत होस्कोटे, भारतीय नेपाली भाषा के लेखक चुडेन काबिमो, प्रतिष्ठित कवि रॉबिन एस. न्गांगोम, और प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक व जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सह-संस्थापक व सह-निदेशक विलियम डैलरिंपल शामिल हैं।
कोट-
आदित्य गोले ने कहा कि सिक्किम आर्ट्स एंड लिटरेचर फेस्टिवल हमारे राज्य की संवाद, रचनात्मकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत को भी प्रोत्साहित करता है। -आदित्य गोले, विधानसभा सदस्य, सिक्किम
यह फेस्टिवल युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें कक्षा के बाहर सीखने के अवसर देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। विविध पृष्ठभूमियों से आने वाले लेखकों, विचारकों और कलाकारों के साथ जुड़कर छात्र जिज्ञासा, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच विकसित कर सकते हैं। यह नई पीढ़ी को साहित्य और विचारों से जोड़ती है। -सोनम चोपेल शेरपा, अध्यक्ष, सिक्किम छात्र कल्याण बोर्ड
सिक्किम आर्ट्स एंड लिटरेचर फेस्टिवल विचारों, कल्पना और संवाद का उत्सव है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत और प्रेरणादायक स्थानों में से एक में आयोजित होता है। इस फेस्टिवल के माध्यम से ऐसा मंच बनाना चाहते हैं, जहां कहानियां लोगों को जोड़ें और नई सोच को जन्म दें।
-संजॉय के. रॉय, टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक
Trending Videos