सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train leaves for Sabarmati for T20 World Cup final

Delhi NCR News: टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने अहमदाबाद में रविवार को होने वाले टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाई है।
यह ट्रेन दिल्ली से साबरमती के लिए रवाना की गई। रेलवे के अनुसार, बढ़े हुए फ्लाइट किराये और ट्रेन टिकटों की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोग मैच देखने के लिए अहमदाबाद जाना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन संख्या 04062 शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से साबरमती के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए रविवार दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। 19 कोच वाली विशेष ट्रेन में द्वितीय एसी और तृतीय एसी के कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article