{"_id":"6830af887dc7a4d7450cf725","slug":"strict-police-action-on-stunts-in-durg-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दुर्ग में स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन बाइकर्स पर 38 हजार का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दुर्ग में स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन बाइकर्स पर 38 हजार का लगा जुर्माना
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग यातायात पुलिस ने खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ा। 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, बाइक जब्त की और समझाइश दी।
बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग जिले की यातायात पुलिस ने सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ये चालक भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू और उतई रोड पर बाइक से स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने ट्रैफिक टावर, नेहरू नगर में पहले चालान किया, फिर तीनों को बुलाकर समझाइश दी और कड़ी चेतावनी जारी की।
Trending Videos
तीनों युवकों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वीडियो के आधार पर तीनों को पकड़ा गया और उन पर 38,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर और सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने पहले भी स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़कों पर स्टंटबाजी से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।