{"_id":"6a75d84ba77c54a9d105c9e4","slug":"students-will-watch-rahul-gandhis-live-address-at-more-than-250-locations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149525-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 250 से ज्यादा जगहों पर छात्र देखेंगे राहुल गांधी का सीधा संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 250 से ज्यादा जगहों पर छात्र देखेंगे राहुल गांधी का सीधा संबोधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) आज देशभर में 250 से अधिक स्थानों पर स्टूडेंट्स गूंज पार्क अभियान आयोजित करेगी। इन स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रयागराज में छात्रों के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य छात्रों व युवाओं को शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम भीड़भाड़ वाले इलाकों व छात्रों के प्रमुख केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
आईवाईसी के प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था करोड़ों छात्रों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। स्टूडेंट्स गूंज पार्क के जरिए देशभर के छात्रों को एक मंच पर लाकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर राष्ट्रीय चर्चा शुरू करना है। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों के मुद्दे उठाते रहे हैं। हम चाहते हैं कि प्रयागराज से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा छात्र भी इस संवाद का हिस्सा बने।
आईवाईसी के राष्ट्रीय सचिव व सोशल मीडिया चेयरमैन मनु जैन ने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दों व राहुल गांधी के कार्यक्रमों से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया पर दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन आवाज सीमित की गई, तो संवाद सीधे कैंपस, सड़कों व सार्वजनिक स्थानों तक ले जाया जाएगा।