{"_id":"6a788c93fd7bd028e20771bd","slug":"suspicious-death-of-a-woman-found-hanging-in-the-room-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149912-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने कमरे में फंदे से लटके हुए मिली। मृतका की शिनाख्त सीमा के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले का क्षेत्रीय एसडीएम जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीमा अपने पति पवन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्वरूप नगर के नत्थूपुरा इलाके में रहती थी। उसके पति सब्जी बेचने का काम करते थे। पांच साल पहले इनकी शादी हुई थी। आगरा के रहने वाले सीमा के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को उन्हें जानकारी मिली कि सीमा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही वह आगरा से रवाना हो गए और दिल्ली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। सीमा की भाभी शिवानी का आरोप है कि सीमा का पति लगातार किसी न किसी बहाने से सीमा से अपने मायके से लेकर आने के लिए कहता था। उसे परेशान किया जा रहा था। कुछ दिन पहले ही ससुराल वालों ने उसकी मांग पर करीब 12 लाख रुपये की गाड़ी खरीदकर दी गई थी।