सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tax officials to learn the nuances of investigation, digital tools, and ITC.

Delhi NCR News: जांच-डिजिटल टूल्स-आईटीसी की बारीकियां सीखेंगे कर अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी अधिकारियों के लिए दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शुरू, सीएम बोलीं- प्रशासन बनेगा पारदर्शी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कर प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने जीएसटी अधिकारियों के लिए दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया है। 15 से 26 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अधिकारी जांच-डिजिटल टूल्स-आईटीसी की बारीकियां सीखेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि कर प्रशासन तकनीक, कानून, जांच और जनसेवा का समन्वित तंत्र है। इस प्रशिक्षण से प्रशासन और अधिक पारदर्शी बनेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर ट्रेड एंड टैक्स विभाग ने जीएसटी प्रशासन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए दो सप्ताह का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का कर प्रशासन केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं रहा। यह तकनीक, कानून, जांच और जनसेवा का समन्वित तंत्र बन चुका है। इसलिए अधिकारियों का नियमित क्षमता निर्माण जरूरी है। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) के सहयोग से 15 जून से 26 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन तीन सत्र होंगे। सीएम ने कहा कि नव नियुक्त सहायक आयुक्त, जीएसटी अधिकारी और निरीक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है। विभाग के मास्टर ट्रेनर भी भाग लेंगे जो भविष्य में संसाधन व्यक्ति बनेंगे। इस प्रशिक्षण के लिए उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे दिल्ली का जीएसटी प्रशासन अधिक दक्ष, तकनीक-सक्षम और परिणामोन्मुख बनेगा, और करदाताओं को बेहतर सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जीएसटी के मूल सिद्धांत, कराधान, मूल्यांकन पर होगी चर्चा
प्रशिक्षण में जीएसटी के मूल सिद्धांत, कराधान, आपूर्ति का समय-स्थान, मूल्यांकन, वस्तु-सेवा वर्गीकरण, इनपुट टैक्स क्रेडिट आईटीसी, रिफंड, रिटर्न, ई-वे बिल, ऑडिट जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही जीएसटी नेटवर्क पर रिटर्न फाइलिंग, पंजीकरण, बैक ऑफिस संचालन और शिकायत निवारण की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

---
जांच और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
आधुनिक कर प्रशासन में जांच की भूमिका को देखते हुए अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने, पूछताछ, निरीक्षण, तलाशी, जब्ती और डिजिटल जांच उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण भी मिलेगा। भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम के प्रावधान भी समझाए जाएंगे। शो कॉज नोटिस, अपील, एडवांस रूलिंग जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed