{"_id":"69b95f23e00f532c0a022cf4","slug":"tender-of-two-parking-will-be-cancelled-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128218-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्किंग स्थलों के अवैध इस्तेमाल पर अध्यक्ष खफा, रद्द होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्किंग स्थलों के अवैध इस्तेमाल पर अध्यक्ष खफा, रद्द होगा टेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पार्किंग स्थलों के व्यावसायिक दुरुपयोग और बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों के साथ दंगल मैदान और क्लब पार्किंग का औचक निरीक्षण किया, जहां गंभीर अनियमितताएं पाईं गईं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित क्लब पार्किंग और दंगल मैदान पार्किंग का इस्तेमाल तय नियमों के विपरीत हो रहा है। यहां ट्रांसपोर्टर्स अवैध रूप से सामान की लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे थे। मामले में अध्यक्ष ने आरपी सेल के अतिरिक्त उपायुक्त को दोनों पार्किंग स्थलों के टेंडर तुरंत निरस्त करने और एजेंसियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। क्लब पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से बनी झुग्गियों और सड़क किनारे हो रही शराब की बिक्री पर भी उन्होंने संज्ञान लिया गया। लाहौरी गेट के एसएचओ को बुलाकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही क्षेत्रीय उपायुक्त को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास से सभी अतिक्रमण तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली भूमि की रिपोर्ट बनाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एमसीडी के कुछ पुराने भवन जर्जर और असुरक्षित पाए गए। इन भवनों के भविष्य और निगम की खाली भूमि से राजस्व सृजन की संभावनाओं के आकलन के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। स्थानीय पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण के कारण व्यापारियों और निवासियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थीब्यूरो