{"_id":"6a071639e4eef2558100ba07","slug":"the-40-degree-temperature-has-increased-electricity-consumption-in-the-city-with-45-million-units-being-used-daily-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-88088-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 40 डिग्री तापमान ने शहर में बढ़ाई बिजली खपत, हरदिन 4.5 करोड़ यूनिट हो रहा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 40 डिग्री तापमान ने शहर में बढ़ाई बिजली खपत, हरदिन 4.5 करोड़ यूनिट हो रहा खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 2200 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग, एसी-कूलर बने सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शहर का तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलने के साथ ही शहर में बिजली की मांग भी बढ़ गई है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा और पूरी दोपहर गर्म हवाएं चलीं। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली की मांग भी बढ़ी है और ओवरलोडेड के चलते फॉल्ट भी बढ़ गए हैं। बिजली निगम के एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि इन दिनों शहर में बिजली की मांग 2200 मेगावाट तक पहुंच गई है। पिछले साल अधिकतम 2336 मेगावाट बिजली की मांग शहर में रही थी। इस साल यह मांग 2500 मेगावाट तक जाने की उम्मीद है। अभी तक की गर्मी में अधिकतम बिजली इन दिनों आपूर्ति की जा रही है।
शहर के उन हिस्सों को इस गर्मी में बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है, जहां बिल्डरों ने 33 केवी सबस्टेशन नहीं बनाए हैं और कम क्षमता वाले अस्थायी कनेक्शन से काम चला रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ऐसी सोसाइटियों को केबल फॉल्ट के कारण बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। पिछले दिनों सेक्टर 37 डी की रामप्रस्था सिटी और सिग्नेचर ग्रुप की सोसाइटियों को लंबे समय तक (करीब 33 घंटे) बिजली संकट से जूझना पड़ा था। बिजली निगम के एसई के अनुसार द्वारका एक्सप्रेस वे की करीब 55-56 सोसाइटियों ने अपने 33 केवी सबस्टेशन बना लिए हैं मगर जिन्होंने नहीं बनाए हैं, उन्हें फॉल्ट के कारण संकट से जूझना पड़ रहा है।
गुरुग्राम में बिजली की आपूर्ति
6 मई - 359.71 लाख यूनिट
7 मई - 352.38 लाख यूनिट
13 मई - 445.60 लाख यूनिट
14 मई - 419. 67 लाख यूनिट
Trending Videos