{"_id":"6a071db4b733ddc0bd0b4de8","slug":"senior-deputy-mayor-left-his-car-and-reached-office-by-e-rickshaw-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-88102-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कार छोड़ ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कार छोड़ ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर में ससार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर।
नगर निगम मानेसर में एक जागरूकता पहल के तहत सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने शुक्रवार को ई-रिक्शा से नगर निगम कार्यालय पहुंचकर लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान के समर्थन में उठाया, जिसमें निजी वाहनों का उपयोग कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही गई है। कार्यालय पहुंचने पर प्रवीण यादव ने कहा कि यह एक छोटा कदम जरूर है, लेकिन इसका संदेश बड़ा है। उन्होंने बताया कि अगर लोग छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा, बस या अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें, तो इससे ट्रैफिक कम होगा, प्रदूषण घटेगा और ईंधन की बचत भी होगी। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के कर्मचारियों और आम लोगों को भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि आने वाले समय में नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे मॉडल रोड पर ई-चार्जिंग पॉइंट भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
Trending Videos