सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Undertrial prisoner dies in Mandoli jail under suspicious circumstances

Delhi NCR News: मंडोली जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- धोखाधड़ी के मामले में सात माह से जेल में थे बंद, बृहस्पतिवार को फोन पर बात करते हुए अचानक गिरने की बात बताई गई, शाम को हुई मौत
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंडोली जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 66 साल के राजेंद्र कुमार जैन के रूप में हुई है। धोखाधड़ी के एक मामले में वह छह माह से जेल में बंद थे। राजेंद्र कुमार के अचेत होकर गिर जाने के बाद उनकी मौत होने की बात कही गई है। जेल प्रशासन ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार जैन अपनी पत्नी और बेटे के साथ शकरपुर इलाके में रहते थे। उनके बेटे रोहन जैन ने बताया कि उनके पिता के खिलाफ शकरपुर थाने में ठगी का मामला दर्ज था। करीब 7 महीने से वह मंडोली जेल संख्या 13 में बंद थे। बेटे ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में उनकी तारीख थी। उससे पहले उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे जेल में 50 हजार रुपये मांगे गए थे, जिसके लिए उनके परिवार को एक पेटीएम नंबर भी दिया गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पेशी के समय जज से की थी। उसके बाद से उन्हें जेल में परेशान किया जाने लगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे उनकी पिता से फोन पर बात हो रही थी। अचानक उनकी आवाज बंद हो गई। उस वक्त बताया गया कि उनके पिता को चक्कर आ गया था लेकिन, शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र कुमार जैन की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed