सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After gas, inflation will increase due to increase in rates of petrol, diesel and CNG: Congress

गैस के बाद पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के रेट बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी दरों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की बढ़ी हुई दरों को लेकर राजनीतिक पारा एक बार फिर गरमा गया है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर तीखा हमला बोला है।
वर्धन यादव ने सरकार की आर्थिक नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही आसमान छू रहे थे और अब पेट्रोल, डीजल व सीएनजी गैस की दरों में की गई वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई गैस से लेकर गाडिय़ों के ईंधन तक, हर चीज महंगी होने से लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि जनता पर मेक इन इंडिया का नारा देने वाली सरकार जनता की जेब काटने में लगी है। चुनाव खत्म होते ही लूट शुरू हो गई है। गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की दरों में बढ़ोतरी करके जनता की कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है। देश की जनता पर भाजपा सरकार द्वारा ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed