सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten Jamia students received a package of Rs 12 lakh

Delhi NCR News: जामिया के दस छात्रों को मिला 12 लाख रुपये का पैकेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सऊदी अरब की कंपनी ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर छात्रों का किया चयन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दस छात्रों का प्लेसमेंट के दौरान सऊदी अरब की कंपनी के लिए चयन हुआ है। कंपनी 12 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ छात्रों को आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। जामिया के अनुसार 2024 और 2025 बैच के दस छात्र प्लेसमेंट के लिए चयनित हुए हैं। छात्रों का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए हुआ है।

चयनित छात्र मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग के बीटेक कार्यक्रमों से हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव दिसंबर 2025 में कंपनी के कैंपस दौरे के दौरान आयोजित की गई थी। कैंपस भर्ती प्रक्रिया प्री-प्लेसमेंट टॉक के साथ शुरू हुई थी। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्रों को संगठन, नौकरी की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और कॅरिअर के अवसरों के बारे में जानकारी दी। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, आमने-सामने साक्षात्कार का दौर, प्रश्नावली मूल्यांकन का दौर और अंतिम चयन का दौर शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित छात्र इस महीने सऊदी अरब के अल खोबार में कंपनी में काम करना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे जामिया के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्लेसमेंट सेल छात्रों और पूर्व छात्रों को बेहतर कॅरिअर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। चयनित छात्रों को जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed