सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6,000 people of the thirsty village of Nainwal will be quenched with the construction of 6 new borewells.

Delhi NCR News: प्यासे गांव नैनवाल के 6 हजार लोगों की बुझेगी प्यास, हो रहे 6 नए बोरवेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोरवेल पर करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
Trending Videos

नगर निगम लगाएगा, अभी भूजल पर निर्भर हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के गांव नैनवाल में रहने वाले करीब 6 हजार से अधिक लोगों को जल्द ही पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है। निगम की ओर से गांव में 6 नए बोरवेल लगाए जा रहे हैं। इन बोरवेल पर करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और काम भी शुरू हो चुका है। गांव नैनवाल की में 6 हजार में बड़ी संख्या में किराएदार भी रहते हैं। इसके अलावा गांव के आसपास तीन ढाणियां हैं, जहां लगभग 200 से 300 परिवार रहते हैं। इन सभी लोगों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए यह योजना बनाई गई है।



गर्मियों के मौसम में इलाके में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। कई बार लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां नहरी पानी की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में गांव और ढाणियों के लोग पूरी तरह भूमिगत जल पर ही निर्भर हैं। इसी वजह से नगर निगम ने नए बोरवेल लगाने का फैसला लिया है। गांव में लगातार आबादी बढ़ रही है और आने वाले समय में किराएदारों की संख्या भी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए निगम पहले से ही पानी की व्यवस्था मजबूत करने में जुट गया है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड के पार्षद दया राम ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। लोगों की जरूरत और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बोरवेल शुरू होने के बाद गांव और ढाणियों में पानी की सप्लाई पहले से बेहतर हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि नए बोरवेल बनने से गर्मियों में पानी की किल्लत काफी हद तक कम हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

निगम की ओर से गांव में 6 नए बोरवेल लगाए जाएंगे। इन बोरवेल पर करीब 54 लाख रुपये खर्च होंगे और इसके लिए काम शुरू कर दिया है।

मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article