फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The BJP organized a Tiranga Yatra in four districts of Delhi

Delhi NCR News: भाजपा ने दिल्ली के चार जिलों में निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा ने दिल्ली के चार जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इन यात्राओं में सांसद, विधायक, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था।
विज्ञापन

महरौली जिले में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा मसूदपुर डेयरी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से निकली। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और जिला अध्यक्ष रविंद्र सोलंकी शामिल थे। दक्षिणी दिल्ली जिले में भी बिधूड़ी के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली गई। मयूर विहार में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यात्रा का नेतृत्व किया। यह जीवन अनमोल अस्पताल से शुरू हुई। इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा भी मौजूद थे। नवीन शाहदरा जिले में सांसद मनोज तिवारी ने यात्रा का नेतृत्व किया। यह नंद नगरी के नथू कॉलोनी चौक से निकली। मयूर विहार में हर्ष मल्होत्रा ने हर घर तिरंगा अभियान को जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर बताया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed