फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tiranga Yatra taken out from India Gate to Kartavya Path

Delhi NCR News: इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक निकली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सीएम बोलीं, बड़े संकल्प लेने का समय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि आजादी के बाद देश की उपलब्धियों पर गर्व करने व भविष्य के लिए बड़े संकल्प लेने का अवसर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक निकली तिरंगा यात्रा में यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने विकास, विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था, शिक्षा व आधारभूत ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति की है, अब इस यात्रा को आगे ले जाने के लिए नए संकल्प लेने होंगे।

सीएम ने दिल्लीवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में निकली यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इंडिया गेट से शुरू होकर रफी मार्ग होते हुए कर्तव्य पथ तक पहुंची यात्रा में स्कूली-कॉलेज विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवकों की बड़ी भागीदारी रही। वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हर घर तिरंगा जनभागीदारी का सशक्त अभियान बन चुका है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed