सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bride's uncle was beaten to death over a dispute regarding giving way to the wedding procession.

Delhi NCR News: बारात को रास्ता देने के विवाद में दुल्हन के चाचा की पीट-पीटकर ले ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-बचाव में आए भाई पर भी किया हमला, ई-रिक्शा चलाने वाले कुछ युवकों ने हमला किया, नाबालिग भी शामिल
Trending Videos

-भारत नगर के वजीरपुर इलाके की घटना, पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया
-चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश में दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में एक शादी समारोह में उस समय कोहराम मच गया, जब बारात के लिए रास्ता देने की बात को लेकर लड़की के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में आए मृतक के बड़े भाई पर भी हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की शिनाख्त मोहनलाल के रूप में हुई है। वहीं उनके बड़े भाई वीरेंद्र को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरेश वजीरपुर जेजेे कॉलोनी में सपरिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह में शामिल के लिए उनके कई रिश्तेदार पहुंचे थे। उनके भाई वीरेंद्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे बारात घर के नजदीक पहुंचने ही वाली थी। वहां पर कई ई-रिक्शा चालक सड़क को घेरकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके भाई मोहनलाल ने झगड़ा कर रहे ई-रिक्शा चालकों से बारात आने की बात कही और रिक्शा हटाने के लिए कहा। यह बात सुनते ही सभी गुस्से में आ गए और मोहनलाल से झगड़ा करने लगे। कुछ ही देर में उनके कई और साथी भी आ गए, जिसमें कुछ नाबालिग भी थे। वीरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने मोहनलाल पर पत्थर और बैट से हमला कर दिया। वह भी अपने भाई के बचाव में वहां पहुंचे। हमलावरों ने उनपर भी हमला कर दिया और सभी वहां से भाग गए। परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और विवाह सम्पन्न करवाया। हालांकि इसी बीच मोहनलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस ने घटना के बाद कुछ ही घंटे बाद चार आरोपियों साहिल, राघव, अभिषेक और अर्जुन की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक आरोपी अभी भागा हुआ है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पल भर में मातम में बदली खुशियां

मोहनलाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जहां कुछ पल पहले शादी की खुशियां थी और लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। वीरेंद्र ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया और उनके भाई की जान ले ली। कुछ लोग अस्पताल में मौजूद थे, जबकि परिवार के कुछ सदस्य जल्दबाजी में शादी संपन्न करवा रहे थे।
सीसीटीवी कैमरे में हमला करते दिखे दर्जन भर आरोपी

घटनास्थल पर लगे कई सीसीटीवी कैमरा का फुटेज वायरल हुआ है। बारात को रास्ता देने के लिए वह खड़े ई-रिक्शा चालकों को कहते हैं। इस बात को लेकर उनकी कुछ देर कहासुनी होती है और फिर सभी लोग मोहनलाल के साथ मारपीट करने लगते हैं। वहीं दूसरे वायरल फुटेज में करीब दर्जन भर लोगों को मोहनलाल और उनके भाई वीरेंद्र के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article