सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The budget session of the Legislative Assembly will begin on the 23rd; the budget will be presented on the 24th and discussed on the 25th.

Delhi NCR News: विधानसभा का बजट सत्र 23 से, 24 को प्रस्तुत होगा बजट, 25 को चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा का बजट सत्र 23 से, 24 को प्रस्तुत होगा बजट
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 से 25 मार्च तक आयोजित होगा। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। तीन दिवसीय इस सत्र में सरकार अपनी आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं को सदन के सामने रखेगी। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, 23 मार्च को सत्र के पहले दिन सदन के पटल पर दिल्ली का ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ (इकोनॉमिक सर्वे) पेश होगा। इस रिपोर्ट में पिछले एक वर्ष के दौरान राजधानी की आर्थिक स्थिति, राजस्व प्राप्ति, व्यय, विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और प्रमुख योजनाओं की प्रगति का विस्तृत विवरण दिया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण को आगामी बजट की रूपरेखा समझने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।
वहीं, 24 मार्च को दिल्ली सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट पेश करेगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ही बजट प्रस्तुत करेगी। दरअसल वित्त विभाग उनके पास है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर रहने की संभावना है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से संबंधित नई घोषणाएं भी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सत्र के तीसरे दिन 25 मार्च को बजट पर चर्चा कराई जाएगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक विचार रखेंगे। चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करके बजट पास किया जाएगा। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी सक्रियता देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी बजट के माध्यम से रेखा गुप्ता सरकार राजधानी के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं और पहलों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article