{"_id":"69ce8142fc32388307068dc6","slug":"the-directorate-has-released-a-mega-plan-to-plant-three-and-a-half-lakh-saplings-in-delhi-schools-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130567-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के स्कूलों में साढ़े तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, निदेशालय ने जारी किया मेगा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के स्कूलों में साढ़े तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, निदेशालय ने जारी किया मेगा प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
- वायु प्रदूषण कम करने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी से लेकर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में वृक्षारोपण/हरियाली अभियान के तहत साढ़े तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की विज्ञान व टीवी शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। वायु प्रदूषण को कम करने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सर्कुलर के अनुसार दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और इको क्लब के सदस्यों के जरिए एक लाख पेड़ और ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में निदेशालय ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए है।
हर स्कूल के लिए 350 पौधों का कोटा
नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, दिल्ली के प्रत्येक स्कूल को मौजूदा सत्र में कम से कम 350 पौधे लगाने अनिवार्य होंगे। इस कार्य के लिए स्कूल दिल्ली सरकार के वन विभाग की किसी भी नर्सरी से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे। वृक्षारोपण की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के इको-क्लब, विभागाध्यक्ष और छात्रों के सहयोग पर होगी। निदेशालय ने साफ किया है कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी नियमित निगरानी और मासिक रिपोर्ट भी देनी होगी।
11 अगस्त तक चलेगा जागरूकता पर्व
यह अभियान 11 अगस्त तक युद्धस्तर पर चलाया जाएगा, जिसमें स्कूलों को अगस्त के अंत तक 80 फीसदी लक्ष्य हासिल करना होगा। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, निबंध और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, निदेशालय ने पिछले सत्र (2025-26) में लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति पर भी रिपोर्ट तलब की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लगाए गए पौधे जीवित हैं या नहीं। सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को इस अभियान की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos