सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The filth in the hospital increased the problems of the patients.

Delhi NCR News: अस्पताल में गंदगी ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में कुप्रबंधन और गंदगी ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पताल के वार्डों से लेकर लिफ्ट और टॉयलेट तक गंदगी का आलम है, जिससे मरीजों में संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले लोग यहां की अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही से जूझने को मजबूर हैं।
Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि वार्डों में नियमित सफाई नहीं होती और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लिफ्ट में छाई दुर्गंध और टॉयलेट की बदतर स्थिति ने जीना मुहाल कर दिया है। बार-बार शिकायत के बावजूद अस्पताल प्रशासन सोया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर नियमित निगरानी की जरूरत है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और सुरक्षित माहौल मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed