फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government will set up 32,000 model EV charging stations in Delhi over four years.

Roadmap Ready: दिल्ली में चार साल में 32 हजार मॉडल ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाएगी सरकार, बिजली आपूर्ति पर जोर

Thu, 09 Jul 2026 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 02:01 AM IST
सार

खास बात ये होगी कि ये सभी मॉडल चार्जिंग स्टेशन होंगे, जहां बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पर्याप्त बिजली, सोलर आधारित चार्जिंग और सभी प्रकार के ईवी के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
The government will set up 32,000 model EV charging stations in Delhi over four years.
EV Charging Stations - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 9 हजार से बढ़ाकर 32 हजार की जाएगी। खास बात ये होगी कि ये सभी मॉडल चार्जिंग स्टेशन होंगे, जहां बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पर्याप्त बिजली, सोलर आधारित चार्जिंग और सभी प्रकार के ईवी के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को नई ईवी नीति की समीक्षा बैठक में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। अधिकारियों को बिजली आपूर्ति, उपयुक्त स्थानों की पहचान तथा विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय तेज करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही भविष्य में बढ़ने वाली मांग के अनुरूप पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा। सोलर आधारित चार्जिंग स्टेशनों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए ताकि स्वच्छ ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग हो सके। अधिकतर स्टेशन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होंगे। वर्तमान में संचालित स्लो चार्जिंग स्टेशनों को भी चरणबद्ध तरीके से फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में बदला जाए। उन्होंने ऐसे आधुनिक चार्जिंग स्टेशन विकसित करने पर जोर दिया, जहां बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सभी प्रकार के ईवी के लिए चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन


मेट्रो, डीडीए और एमसीडी की जगहों का होगा इस्तेमाल
चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए मेट्रो पार्किंग, मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे उपलब्ध स्थान, एमसीडी पार्किंग, डीडीए बाजारों के आसपास, रेलवे स्टेशनों, प्रमुख मॉल, सरकारी परिसरों और बड़े व्यावसायिक क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को घर और कार्यस्थल के आसपास आसानी से चार्जिंग सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी, डीडीए और ओईएम के साथ बनेगी रणनीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण और वाहन निर्माताओं के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा। इन एजेंसियों के पास उपलब्ध भूमि और अन्य अवसंरचना का उपयोग कर तेजी से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि मजबूत चार्जिंग नेटवर्क तैयार होने से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली स्वच्छ, आधुनिक तथा टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी।

चार्जिंग स्टेशन कहां बनेंगे?-मेट्रो पार्किंग

  • मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे
  • डीडीए बाजार
  • एमसीडी पार्किंग
  • रेलवे स्टेशन
  • मॉल
  • सरकारी परिसर
  • बड़े व्यावसायिक क्षेत्र

सिर्फ चार्जर नहीं, मॉडल चार्जिंग स्टेशन

  • बैठने की व्यवस्था
  • पेयजल
  • पर्याप्त बिजली
  • सोलर आधारित चार्जिंग
  • सभी प्रकार के ईवी के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed