सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mystery of three deaths entangled in tantric rituals

Death Mystery: तांत्रिक क्रियाओं में उलझी तीन मौतों की गुत्थी, अंधविश्वास और साजिश की ओर ले जाते हैं नए खुलासे

धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच में सामने आया है कि घटना से पहले कार में मौजूद चौथा व्यक्ति एक तांत्रिक था। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों और उनसे जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

The mystery of three deaths entangled in tantric rituals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर टाटा टियागो कार में मिले तीन शवों के रहस्यमयी मामले की गुत्थी अब तांत्रिक क्रियाओं में उलझ गई है। जांच में सामने आया है कि घटना से पहले कार में मौजूद चौथा व्यक्ति एक तांत्रिक था। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों और उनसे जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
Trending Videos


पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार में मृत मिली महिला नर्सिंग सहायक का काम करती थी और वह खुद तंत्र क्रियाओं में लिप्त रही है। साथ ही वह कई तांत्रिकों के संपर्क में थी। ऐसे में कार में मिले तीन शव का मामला केवल सामूहिक आत्महत्या नहीं, बल्कि अंधविश्वास और साजिश का भी हो सकता है। इन सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और लक्ष्मी के शव मिलने के बाद शुरुआती जांच में लूट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले थे। कार में रखे मोबाइल फोन और महिला के गहने सुरक्षित पाए गए, जिससे पुलिस ने लूट की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया था।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर यह साफ हुआ कि मौत से पहले कार में तीन नहीं, बल्कि चार लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, जब घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई, तो एक फुटेज में कार के भीतर चौथा व्यक्ति भी नजर आया। 

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तकनीकी जांच में यह भी सामने आया है कि घटना वाले दिन तीनों मृतक पहले लोनी में एक तांत्रिक के घर पहुंचे थे। वहां से तांत्रिक को साथ लेकर सभी लोग टाटा टियागो कार में पीरागढ़ी फ्लाईओवर की ओर रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक, पीरागढ़ी पहुंचने के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद तांत्रिक कार से बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस खंगाल रही महिला की कुंडली
घटना में मृत मिली महिला भी पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला एक तांत्रिक के जरिए शिव नरेश के संपर्क में आई। उसके बाद रणधीर भी उसके संपर्क में आए। महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है वह दिल्ली में जहांगीरपुरी में रहती है। बताया जा रहा है कि उसने दो शादियां की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मृत महिला ही तांत्रिकों से शिव नरेश और रणधीर का संपर्क कराने में अहम रही है।

पुलिस को शक है कि तांत्रिक लंबे समय से तीनों मृतकों को तंत्र-मंत्र और विशेष क्रियाओं के जरिए असाधारण रूप से अमीर बनाने का भरोसा आदि दिला रहा। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि तीनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। शक यह जाहिर किया जा रहा है कि तंत्र क्रियाओं के दौरान तीनों की मौत हुई है। हालांकि बाहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और विसरा जांच आने के बाद ही हो सकेगा। जांच अधिकारियों का कहना है कि चौथा व्यक्ति जो अब तांत्रिक के रूप में सामने आया है, इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी है, उसकी तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही आगे की जांच का तय हो पाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed