सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The pace of self-enumeration in the district is slow, with only 3,000 out of 200,000 households filing their data.

Delhi NCR News: जिले में स्व-गणना की रफ्तार धीमी, 2 लाख घरों में से सिर्फ 3 हजार ने भरा डाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 1.5 फीसदी लोगों ने दर्ज कराया डाटा, प्रशिक्षण के अभाव में अटकी स्व-गणना प्रक्रिया, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा असर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया गति नहीं पकड़ रही है। 16 अप्रैल से शुरू हुई इस पहल में महज 1.5 फीसदी परिवारों ने ही पोर्टल पर अपना डाटा दर्ज किया है। पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। जिले में करीब 2 लाख घर है। इसमें से सिर्फ तीन हजार घरों ने ही स्व-गणना की प्रक्रिया में भाग लिया है।

पोर्टल पर लोकेशन सेव करने में हो रही परेशानी : निवासियों को स्व-गणना करने में कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे प्रमुख वजह पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियां हैं। लोगों को विशेष रूप से लोकेशन सेव करने में दिक्कत आ रही है। प्रदेश, जिला और पिनकोड भरने के बावजूद लोकेशन चयन नहीं हो पा रही है। इसके अलावा 33 सवालों का फॉर्म भरते समय पेज कई बार रिफ्रेश करने की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे उपयोगकर्ताओं को दोबारा जानकारी भरनी पड़ती है। विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि लोकेशन को कंट्रोल बंटन दबाकर सेट किया जाना है। इससे लोकेशन आसानी से सेव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्व-गणना से पहले नहीं चलाया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम : स्व-गणना से पहले विभाग ने किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू नहीं किया था। जिसके कारण लोगों को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के दौरान हो रही समस्या का समाधान पूछने के लिए भी किसी भी अधिकारी का संपर्क नंबर मौजूद नहीं है। इसके कारण लोग परेशान होकर पोर्टल बंद कर देते है। ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता और तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण डाटा अपलोड करने में काफी परेशानी हो रही है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना की रफ्तार और भी धीमी है। यहां कई लोगों के पास स्मार्टफोन की कमी और तकनीकी जानकारी का अभाव भी बड़ी बाधा बन रहा है।

वहीं, कुछ नागरिकों में इस प्रक्रिया को लेकर रुचि की कमी भी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि जनगणना विभाग ने नागरिकों को स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए निर्धारित पोर्टल [https://se.census.gov.in/](https://se.census.gov.in/) पर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना आवश्यक है। इस प्रक्रिया में कुल 33 सवालों के जवाब देने होते हैं, जिन्हें 16 विभिन्न भाषाओं में भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article