सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rising heat has deepened the water crisis, with many sectors experiencing reduced supply.

Delhi NCR News: बढ़ती गर्मी में गहराया जल संकट, कई सेक्टरों में कम आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षमता बढ़ने के बावजूद लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी बढ़ते ही शहर में जल संकट गहराने लगा है। हालात यह हैं कि पानी की आपूर्ति क्षमता बढ़ने के बावजूद कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। सेक्टर-4, साउथ सिटी-2, सेक्टर-37 स्थित रामप्रस्था सिटी और बीपीटीपी जैसे क्षेत्रों में कम पानी आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई जगह सुबह-शाम पानी की आपूर्ति बेहद कम हो रही है, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। रामप्रस्था सिटी के निवासी विजय किंजल ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से ही पानी की कमी बनी हुई है और लोगों को टैंकर खरीदकर जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। वहीं बीपीटीपी पार्क सेरेन के अध्यक्ष संदीप शर्मा और साउथ सिटी टू के पूर्व अध्यक्ष नीरज यादव ने भी गर्मी बढ़ते ही पानी की आपूर्ति कम होने की शिकायत की है।

प्लांट में मरम्मत के लिए बंद की गई बिजली-
हालांकि प्रशासन का दावा है कि शहर में पानी की आपूर्ति क्षमता 570 एमएलडी से बढ़ाकर 670 एमएलडी कर दी गई है। चंदू बुढ़ेरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करीब 400 एमएलडी और बसई प्लांट से 270 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, बसई प्लांट में मरम्मत कार्य के चलते कुछ समय के लिए बिजली कटौती की गई थी, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। जल शोधन संयंत्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 24 घंटे बिजली जरूरी है, लेकिन सबस्टेशन का काम अभी अधूरा है। स्थिति को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ रही है और प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed