{"_id":"6a7f0fbd1bade076c2027c56","slug":"the-valor-of-operation-sindoor-will-be-seen-on-kites-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150752-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पतंगों पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पतंगों पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पतंगों पर एआई से नई-नई डिजाइन बनवा रहे हैं लोग
सचिन कुमार
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के आसमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से डिजाइन की जाने वाली पतंगें उड़ती नजर आएंगी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम से लेकर इन्फोग्राफिक्स तक उकेरे जा रहे हैं। पतंग का ढांचा, बांस, कागज और उड़ाने का तरीका भले ही पारंपरिक रहेगा, लेकिन उस पर बनी तस्वीर अब नई तकनीक से तैयार की गई है। ग्राहक मोबाइल पर अपनी पसंद का डिजाइन बताते हैं और एआई की मदद से कुछ ही समय में उसके कई विकल्प तैयार हो जाते हैं। इनमें से पसंद आने वाले डिजाइन को प्रिंट कर पतंग के कागज पर लगाया जाता है। इसके बाद पतंग बनाने का बाकी काम कारीगर अपने हाथों से ही पूरा करते हैं।
एआई से बने डिजाइन आसमान में बढ़ाएंगे रौनक
पतंग कारोबारियों के अनुसार, एआई वाली पतंगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही विषय पर कई तरह के डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक सैनिक की तस्वीर वाली पतंग चाहता है तो उसे सामान्य तस्वीर, कार्टून, डिजिटल आर्ट या ग्राफिक्स के रूप में डिजाइन कराया जा सकता है। तिरंगे के लिए भी अलग-अलग डिजाइन तैयार हो रहे हैं। कहीं पतंग पर पूरा तिरंगा बनाया जा रहा है तो कहीं तिरंगे के बीच सैनिक की तस्वीर दिखाई जा रही है। कुछ पतंगों पर लाल किले को प्रमुखता दी गई है। कुछ डिजाइन में भारत माता को दिखाया गया है। स्वतंत्रता दिवस के कारण इस समय देशभक्ति से जुड़े डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कारोबारी बताते हैं कि ग्राहक अब केवल रंग और आकार नहीं पूछता, बल्कि पतंग पर क्या तस्वीर होगी, यह भी पहले से तय करना चाहता है। एआई वाली पतंगों में युवाओं की दिलचस्पी खास तौर पर दिखाई दे रही है। युवा पारंपरिक फूल-पत्तियों और सामान्य चित्रों के बजाय कुछ नया चाहते हैं।
इन डिजाइनों की है मांग
-तिरंगे के साथ सैनिकों और भारत माता के चित्र
-अशोक चक्र को अलग-अलग तरीके से दिखाने की कोशिश
-इंफोग्राफिक्स की तरह तस्वीर और छोटी जानकारी का मेल
-देशभक्ति के संदेशों के साथ आधुनिक ग्राफिक्स