फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Approval granted for equal pay for 4,400 DBC employees

Delhi NCR News: 4400 डीबीसी कर्मचारियों के समान वेतन पर लगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 4,400 एमटीएस (डीबीसी) कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समान वेतन की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एमसीडी ने इन कर्मचारियों को समान वेतन देने के निर्णय पर अंतिम मुहर लगा दी। उसके बाद पात्र कर्मचारियों के वेतन में करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक की बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। इस वेतन का भुगतान अगले माह से किया जाएगा।
इन कर्मचारियों की मांग लंबे समय से लंबित थी। पिछले वर्ष अपनी मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने करीब 33 दिन तक हड़ताल भी की थी। कर्मचारियों का कहना था कि समान प्रकृति का काम और जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें एमटीएस के अनुरूप समान वेतन का लाभ नहीं मिल रहा था। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर कर समान वेतन देने की मांग को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए बजट में घोषणा करने के साथ-साथ इसके लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान भी किया था। इसके बाद नेता सदन के तौर पर वर्तमान महापौर प्रवेश वाही ने भी इस घोषणा को आगे बढ़ाते हुए बजट भाषण में कर्मचारियों को समान वेतन देने का एलान किया था। अब प्रशासनिक, वित्तीय और विधिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस फैसले पर अंतिम हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed