{"_id":"6a7dabdb4eb9e8260206f42e","slug":"the-youth-will-confront-the-pain-of-partition-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126972-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विभाजन की पीड़ा से रूबरू होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विभाजन की पीड़ा से रूबरू होंगे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल।
1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और बलिदान झेलने वाले लोगों की स्मृति में शुक्रवार को जिले के निजी कॉलेज में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को विभाजन के दर्दनाक इतिहास से अवगत कराना है। जिला प्रशासन की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सहयोग से कॉलेज में विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह दिवस विभाजन में जान गंवाने और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। संवाद