सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a stir after a bomb threat to the Delhi Secretariat

Bomb Threat: दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप, फोन करने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
There was a stir after a bomb threat to the Delhi Secretariat
Delhi Secretariat - फोटो : X @TheRealDharm
विज्ञापन

दिल्ली सचिवालय को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को कॉल मिलते ही आनन-फानन में पुलिस, दमकल विभाग के अलावा तमाम एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। डॉग व बम स्क्वायड की टीम ने सचिवालय की गहन तलाशी ली। करीब दो घंटे की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस की टीम को वहां कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस व जांच एजेंसियों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद कॉल को फर्जी करार दिया गया। 

Trending Videos


आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कॉलर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11.23 बजे कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि दिल्ली सचिवालय में बम रखा हुआ है जो कुछ ही देर में फट जाएगा। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा तमाम एजेंसियां हरकत में आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरन अलर्ट जारी कर टीमें सचिवालय पहुंच गई। इसके बाद पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई।सचिवालय में भी बम रखा होने की खबर मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए लोग बाहर निकल गए। पुलिस ने एक-एक कोने की तलाशी ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चले तलाशी अभियान के बाद टीम को वहां से कुछ नहीं मिला। बाद में दोपहर बाद टीम ने वापसी की।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने शरारत के लिए फर्जी कॉल किया था। अब पुलिस कॉलर के सीडीआर की मदद से उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed